बुलंदशहर, फरवरी 8 -- पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ते ही मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है। बीते कई दिनों से हाड़ कपाने वाली ठंड झेल रहे लोगों के लिए रविवार की सुबह राहत की नई किरण लेकर आई। सुबह की धुंध छंटने के बाद जैसे ही सूरज की किरणें जमीन पर उतरीं, लोगों को ठंड से राहत मिली। दोपहर होते-होते धूप इतनी प्रभावी हो गई कि पार्कों और छतों पर बैठे लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को जनपद का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य के करीब है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। हालांकि दिन और रात के तापमान में करीब 14 डिग्री का अंतर होने की वजह से सुबह और शाम के वक्त अभी भी हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है। वर्तमान में कोई भी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। इस वजह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.