बुलंदशहर, फरवरी 19 -- पछुआ हवाओं के जोर पकड़ने और आसमान से बादलों की विदाई के साथ ही मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आया है। गुरुवार को सुबह से ही खिली चटक धूप ने न सिर्फ सर्दी का असर कम0 कर दिया, बल्कि दोपहर होते-होते लोगों को पसीने भी छुड़ा दिए। बारिश के बाद साफ हुए आसमान और सूरज की तपिश के चलते अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। गुरुवार को सुबह मौसम साफ होने के साथ दिन की शुरुआत हुई। दोपहर के समय तेज धूप के साथ मौसम बदल गया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को सुबह दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन बढ़ने के साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी से गर्माहट बढ़ गई। दोपहर के समय मौसम में गर्मी बढ़ी। तेज धूप के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिला। दोपहर के समय धूप का असर तेज रहा। श...