हाथरस, जनवरी 4 -- हाथरस। बीते कई दिनों कोहरे और प्रचंड शीतलहर का सामना कर रहे लोगों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। शनिवार को भी पूरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सुबह समूचा शहर कोहरे के आगोश में सिमट रहा। न्यूनतम तापमान में गिरावट रहने से सर्दी के तेवर और ज्यादा तल्ख बने रहे। गलन और सर्द हवाओं की वजह से लोग ठिठुरते नजर आए। सर्दी से बचाव को लेकर लोग तमाम जतन करते रहे, लेकिन इसके बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह सात बजे तक आसमान में कोहरे की घनी चादर तनी रही। मानो समूचे शहर को सफेद धुंध ने अपने आगोश में शहर को समेट रखा है। कोहरे का के चलते रोड पर विजिबिलिटी काफी कम रही। जिसके चलते यातायात प्रभावित रहा। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना वाहन चालकों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.