हाथरस, जून 29 -- शनिवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस के चलते लोग रहे बेहाल। दोपहर बाद मौसम ने बदली करवट, शाम तक चलती रहीं हवाएं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाथरस। मॉनसून की रफ्तार सुस्त होने के साथ ही एक बार फिर भीषण गर्मी और उमस अपना प्रकोप दिखा रही है। शनिवार भी को पूरे दिन सूरज की तल्ख किरणों और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। दिनभर उमस और गर्मी का सितम बना रहा। पूर्व में हुई बारिश की वजह से मौसम में नमी है इसलिए उमस भी बढ़ गई है। ऐसे में लोग पसीनों से तरबतर हो रहे हैं। इस बीच दोपहर से शाम तक मौसम करवट बदलता रहा। कभी तेज धूप निकली तो कभी तेज हवाओं के चलने से मौसम के बिगड़ने और बारिश होने के आसार बने रहे। शनिवार को सुबह आठ बजे से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक अधिकतम तापमान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.