कानपुर, नवम्बर 5 -- कानपुर। धूनी ध्यान केंद्र के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर आचार्य अमरेश मिश्र और कोषाध्यक्ष डॉक्टर सुनीता मिश्रा के संरक्षण में बुधवार को शालिग्राम एवं माता तुलसी का विवाह उत्सव वैदिक विधान से कराया गया। सर्वप्रथम गंगा का अभिषेक किया गया। इसके बाद गायों को हरा चारा खिलाकर समाज को गौ संरक्षण का संदेश दिया। डॉ स्वामी ज्ञान चेतन, प्रवीण वासुदेव आदि आचार्य ने मिलकर 108 विष्णु सहस्त्रनाम एवं लक्ष्मी सहस्त्रनाम के पाठ किए। गुलाब एवं कमल आदि पुष्पों से भव्य श्रृंगार किया गया। माताओं ने वैवाहिक मंगल गीत गाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.