नई दिल्ली, मई 16 -- धुले हुए बर्तनों पर सफेद रंग के धब्बे दिखना काफी सारे घरों की प्रॉब्लम है। दरअसल, जब भी स्टील के बर्तन धोए जाते हैं तो साबुन के धब्बे सफेद रंग के जम जाते हैं। जिनमे अगर खाना खा लिया तो ये हेल्थ के लिए हार्मफुल हो सकता है। क्योंकि ये साबुन के पार्टिकल होते हैं तो पानी सूखने के बाद जमे रह जाते हैं। खासतौर पर जिन मॉडर्न घरों में डिशवाशर होता है और उसमे बर्तन धोए जाते हैं, उनमे सबसे ज्यादा ऐसे सूखे धब्बे बने रहते हैं। ऐसे बर्तनों में खाना भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। लेकिन रसोई में रखें बर्तनों में सूखे साबुन के सफेद धब्बे दिखते हैं तो उन्हें हटाने के लिए ये तरीके जरूर जान लें।लिक्विड सोप से धोएं बर्तनों में साबुन के सफेद धब्बे रह जाते हैं तो सबसे अच्छा तरीका है कि लिक्विड सोप से धोएं। इस सोप से बर्तन धोने के बाद बर्तनों में ...