रांची, जनवरी 5 -- रांची। धुर्वा के मौसीबाड़ी क्षेत्र से दो मासूम बच्चे (भाई-बहन) दो जनवरी से लापता हैं। अभी तक बच्चों को रांची पुलिस ढूंढ नहीं पाई है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने परिजनों से फोन पर बातकर हरसंभव मदद करने की बात कही। सेठ ने रांची के एसएसपी से बातकर बच्चों को यथाशीघ्र तलाश करने को कहा। संजय सेठ ने बताया कि अभी वह दिल्ली प्रवास पर हैं। रांची पहुंचने पर अविलंब उनके परिवारजनों से मिलकर उन्हें हरसंभव मदद की जाएगी। संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बच्चों की तलाश शीघ्र करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.