रांची, फरवरी 6 -- रांची। धुर्वा बस स्टैंड स्थित सहजानंद परिसर में टैलेंट हंट क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। जेएससीए उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि अकादमी का उद्घाटन किया। अकादमी के कोच ने बताया कि यहां खिलाड़ियों के लिए टर्फ विकेट, एडवांस प्रैक्टिस, पर्सनल सेशन, साइड आर्म और रोबो आर्म जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। युवा ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष पंकज कुमार, राम बोल कुंवर, राम सिंह, सुबोध सिंह, हरिशंकर तिवारी व गणमान्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...