रांची, जुलाई 5 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। सांस्कृतिक निदेशालय झारखंड सरकार पर्यटन संस्कृति खेल युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में शनिवार को रांची के धुर्वा स्थित श्री जगन्नाथ महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें आदि ताल लोक कला मंच बेड़ो रांची के दल नायक मनरखन बड़ाइक के नेतृत्व में नागपुरी लोकगीत और नाच-गान प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मुख्य कलाकार सह गायिका मनी देवी, सीताराम गोप, रमेश महली, मिथुन महली, छटू महली, विक्की महली, भीमा लोहरा, बंसती देवी, मीना, जूली, संजू, सुजीता और मांदर में सिलास बाड़ा ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर जनमानस को बांधे रखा। सभी कलाकारों को पद्मश्री महावीर नायक और ई-जेडसीसी कलकत्ता के सदस्य बंदी उरांव ने सामूहिक रूप से प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह जानकारी दल नायक सह प्रसिद्ध बांसुरी वादक मनरखन बड़ाइक ने दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.