नई दिल्ली, फरवरी 6 -- धुरंधर 2 मार्च 19 को रिलीज हो रही है। फिल्म के टॉक्सिक से क्लैश पर सबकी नजर है। इस बीच आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2: द रिवेंज के बजट को लेकर तरह-तरह के चर्चे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पार्ट 2 का बजट 0 है और इसका हर बिका टिकट प्रॉफिट होगा। वहीं कुछ लोग बोल रहे हैं कि धुरंधर 2 का बजट 250 करोड़ रुपये है। चलिए जानते हैं बजट को लेकर अलग-अलग बातें क्यों हो रही हैं।क्या बताया जा रहा है टोटल बजट धुरंधर भारत की महंगी फिल्मों में से एक है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि मूवी को लेकर शुरुआत से खबर थी कि इसे एक साथ ही शूट किया गया था जिसकी लेंथ करीब 7 घंटे थी। आदित्य धर ने इसे दो हिस्सों में रिलीज करने का फैसला लिया। यही वजह है कि पहला पार्ट 5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद वह 19 मार्च को दूसरा पार्ट इतनी जल्दी रिलीज कर रहे हैं...