नई दिल्ली, फरवरी 2 -- धुरंधर फिल्म के ओटीटी पर आने के बाद दर्शक कई बारीकियां नोटिस कर रहे हैं। थिएटर में मूवी देखने वालों को लग रहा था कि रहमान डकैत के बेटे नईम को हमजा ने मारा है। अब नेटफ्लिक्स पर देखने के बाद लोगों को यकीन होने लगा है कि रहमान डकैत के गिरोह में शामिल होने के लिए हमजा ने यह मास्टर ट्रिक अपनाई थी। X पर इस पर लोग लिख रहे हैं। कई दर्शकों का यह भी कहना है कि उन्हें क्यों नहीं दिखाई दिया।क्या हमजा ने किया था नईम का कत्ल? X पर एक यूजर ने लिखा है, अजीब है कि धुरंधर दोबारा देखने के बाद लोगों को अब अहसास हो रहा है कि हमजा ने रहमान डकैत के बड़े बेटे को मारा था। मुझे थिएटर में यह पहली ही बार में पता चल गया था। इस पर एक यूजर का कमेंट है, ओह माय गॉड, उसने मारा था? क्यों और मैं ये क्यों नहीं देख पाई। एक और ने लिखा है, मेरी आंखों को ये...