नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस समय चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ऑडियंस को पंसद आ रही है, सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ सीन वायरल हो रहे हैं। इस बीच फिल्म में नजर आ रही एक्ट्रेस सारा अर्जुन और रणवीर के बीच उम्र के अंतर की भी चर्चा हो रही है। रणवीर की हीरोइन बनी सारा उनसे 20 साल छोटी हैं। सोशल मीडिया पर उम्र के इस बड़े अंतर पर सवाल उठ रहे हैं। अब इस पूरे विवाद पर फिल्म की कास्टिंग करने वाले मुकेश छाबड़ा ने इसके पीछे का असली कारण बताया है। कास्टिंग डायरेक्टर ने बताया कि कहानी की जरूरत के हिसाब से फिल्म में रणवीर और सारा के किरदार के बीच 20 का अंतर दिखाया गया है।इसलिए है रणवीर और सारा की उम्र में अंतर इस बारे में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में कहा, "मुझे साफ तौर पर बताया गया था। फिल्म में र...