नई दिल्ली, जनवरी 14 -- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज के सवा महीने बाद तक नए रिकॉर्ड बना रही है। धुरंधर पहली हिंदी फिल्म है जिसने भारत में नेट 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। इसके अलावा फिल्म वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में पिछली सबसे सफल फिल्मों की पीछे छोड़ चुकी है। अब फिल्म में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धुरंधर नार्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।धुरंधर ने तोडा बाहुबली 2 का ये रिकॉर्ड ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक मिडिल ईस्ट में बैन के बाद भी धुरंधर ने ओवरसीज़ में 32 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इसमें से अधिकतर कमाई नॉर्थ अमेरिका से की गई है। ट्रेड सूत्रों के मुताबिक धुरंधर ने अमेरिका और कनाडा में मंगलवार तक 21 मिलियन डॉलर की कमाई की है। ये कि...