नई दिल्ली, जनवरी 2 -- रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधरल को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की सफलता के बीच रणवीर सिंह की साल 2010 में आई फिल्म बैंड बाजा बारात एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बैंड बाजा बारात रणवीर सिंह के करियर की पहली फिल्म थी। ये फिल्म दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुई थी। रणवीर सिंह ने इस फिल्म से ही लोगों पर अपना जादू चला दिया था।दोबारा रिलीज होने जा रही बैंड बाजा बारात पीवीआर सिनेमाज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ये जानकारी दी है। उन्होंने बैंड बाजा बारात का एक पोस्टर शेयर कर बताया कि ये फिल्म दोबारा रिलीज हो रही है। इस पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा गया- रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, और वो रॉमकॉम जो कभी पुरानी नहीं होती। बैंड बाजा बारात बड़ी स्क्रीन पर वापस आ रही है। बैंड बाजा बारात पीवीआर आईनॉक्स में 16 जनवरी को...