नई दिल्ली, जनवरी 9 -- धुरंधर का एक और वीक रिकॉर्ड ब्रेकिंग साबित हो चुका है। रणवीर सिंह की फिल्म के पांचवें वीक की क्लोजिंग भी तूफानी हुई है। 35 दिनों में फिल्म का इंडिया टोटल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 800 करोड़ रुपये के करीब था। कमाई घटने के बाद भी आदित्य धर की मूवी पांचवें सप्ताह कमाई के मामले में टॉप पर है। धुरंधर ने छावा के पांचवें वीक के तूफानी कलेक्शन को धराशाई कर दिया है। जो कि 30.05 करोड़ था। यहां देख सकते हैं कि पांचवें वीक के बॉक्स ऑफिस में किन-किन महारथियों को धुरंधर ने धूल चटाई है।पांचवें वीक भी धुरंधर की तूफानी पारी धुरंधर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पांचवें सप्ताह में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने 5वें सप्ताह में 51.25 करोड़ कमा लिए हैं। यहां देखें किन फिल्मों के पांचवें वीक के ऐतिहासिक कलेक्शन को पीछे छोड़ते ह...