नई दिल्ली, जनवरी 9 -- धुरंधर की पांचवी वीक की क्लोजिंग तूफानी रही है। रणवीर सिंह की फिल्म भले ही अब सिंगल डिजट में कमाई कर रही हो, लेकिन 5वें हफ्ते भी फिल्म ने रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने चार बड़ी फिल्मों के 5वें हफ्ते के कलेक्शन को पछाड़ दिया है। रणवीर सिंह की धुरंधर का छठा हफ्ता शुरू हो गया है। छठे हफ्ते की शुरुआत यानी 36वें दिन 3.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन भारत में 790 करोड़ से ज्यादा हो गया है।धुरंधर के छठे हफ्ते की शुरुआत sacnilk.com के मुताबिक, रणवीर सिंह की धुरंधर ने 36वें दिन यानी शुक्रवार को 3.50 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट) की कमाई की है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन भारत में 793.75 करोड़ की कमाई कर ली है।धुरंधर के पिछले पांच हफ्तों की कमाई धुरंधर के पिछले पांच हफ्तों के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते धुरंधर 207.2...