नई दिल्ली, जनवरी 10 -- रणवीर सिंह की कमाई में आज यानी 10 जनवरी को कमाई में उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार की कमाई ज्यादा हुई है। वीकेंड पर धुरंधर की कमाई में उछाल ने ये साबित कर दिया है कि 37 दिन बाद भी फिल्म का क्रेज अब भी बना हुआ है। लोग अब भी फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। रणवीर सिंह की फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 799.3 करोड़ हो गया है।37वें दिन फिल्म ने कितना किया कलेक्शन? रणवीर सिंह की धुरंधर ने 37वें दिन रात 10 बजे तक 6.08 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट) की कमाई की है। वहीं, 36वें दिन की बात करें तो फिल्म ने 3.5 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का टोटल कलेक्शन 799.83 करोड़ की कमाई की है।37वें दिन के शोज की ऑक्यूपेंसी sacnilk.com के मुताबिक, 37वें दिन सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी 15.30 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 37....