नई दिल्ली, जनवरी 10 -- इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन साल 2007 में रिलीज हुई थी। सालों बाद इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। फिल्म पहले इसी साल यानी 2026 के अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है मई या जून के लिए। ऐसा कहा जा रहा था कि धुरंधर को मिल रही इतनी सक्सेस की वजह से आवारापन की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन अब फिल्ममेकर मुकेश भट्ट ने इसकी वजह बताई है।क्यों हो रही फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन पीटीआई से बात करते हुए मुकेश ने कहा, 'आवारापन 2 की रिलीज डेट को शिफ्ट कर दिया है मई या जून के लिए क्योंकि शूट के दौरान इमरान हाशमी को चोट लग गई थी और उनकी सर्जरी भी हुई थी। इस वजह से वह 45 दिन तक शूट नहीं कर पाए तो सारे एक्शन सीक्वेंस बाद में शूट होंगे।'धुरंधर-टॉक्सिक से नहीं डरे मुकेश आगे बोलते हैं, '...