नई दिल्ली, जनवरी 21 -- धुरंधर फिल्म रिलीज के बाद सारा अर्जुन और रणवीर सिंह के एज गैप पर काफी कुछ कहा और लिखा गया। डायरेक्टर आदित्य धर बता चुके हैं कि दोनों की उम्र में इतना अंतर स्क्रिप्ट की डिमांड के हिसाब से रखा गया था। अब सारा अर्जुन इस मैटर पर बोली हैं। उनका कहना है कि ऐसी बातें सोशल मीडिया पर चल रही हैं और वह वहां ज्यादा ऐक्टिव नहीं हैं। सारा ने रणवीर की खूब तारीफ की और बताया कि उनकी बराबरी कोई क्यों नहीं कर सकता।एज गैप पर क्या बोलीं सारा सारा अर्जुन एनडीटीवी से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने फिल्म में यालीना जमाली का रोल किया है जो एक पॉलिटीशियन की बेटी है। यालीना को हमजा से प्यार हो जाता है जो कि भारत का एजेंट है। असल जिंदगी में रणवीर और सारा की उम्र में 20 साल का फासला है। सारा दोनों की उम्र के अंतर पर हुई गॉसिप पर बोलीं कि उन्हें पत...