एटा, अप्रैल 19 -- शनिवार को कस्बा धुमरी के बिजलीघर में 05 के स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर बिलजीघर की क्षमता वृद्धि की गई। इस कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सत्यापाल सिंह राठौर ने नारियल फोड एवं फीता काट कर किया। विद्युत वितरण उपखण्ड जैथरा के तहत आने वाले धुमरी बिजलीघर में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना है। बता दे कि पहले बिजलीघर में कुल 05 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। इस पर गर्मी के दिनों में लोड अधिक बढ़ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती थी। इसी समस्या को क्षेत्रीय विधायक ने शासन के समक्ष रखा। उनके प्रयासों से बिजलीघर में ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि कार्य संभव हो सका है। इस दौरान उप खंड अधिकारी रौशन चौधरी, बिजलीघर जेई आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.