भभुआ, फरवरी 1 -- पेज चार की खबर धुमधाम से संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाई गई रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में रविवार को संत शिरोमणी रविदास जयंती मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने कही मूर्ति रख तो कहीं तैलचित्र पर मल्याणपर्ण कर जयंती मनाई गई। वही उपस्थित पूजा पंडालों में रविदास के जीवन से संबंधित पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमेशा संत रविदास की जयंती प्रत्येक वर्ष माघ माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। संत रविदास ने अपना जीवन प्रभु की भक्ति और सत्संग में बिताया था। वे बेहद ही परोपकारी थे। ऐसा कहा जाता है कि इन्हें मीरा बाई भी अपना गुरु मानती थीं। इस अवसर पर अकोढ़ी,पसाईं अमांव सहित कई गांवों के समिति के सदस्यों द्वारा रविदास जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तो कही नाटक का आयोजन किया जाएगा। वही...