कानपुर, फरवरी 7 -- धुन्नू सिंह किड्स स्कूल में शुरु हुई क्रिकेट प्रतियोगिता झींझक। श्री धुन्नू सिह किड्स मेमोरियल इण्टरनेशनल स्कूल में वार्षिक अंतर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों के साथ ही बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद रहे। निदेशक राहुल सिंह, प्रियंका सिंह, प्रधानाचार्य ऋषि तिवारी और उप-प्रधानाचार्य विवेक सिंह ने औपचारिक रूप से टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व गुणों को विकसित करने में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए, प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना और समर्पण के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। पीटीआई ने उपस्थित लोगों को टूर्नामेंट के कार्यक्रम और नियमों के बारे में जानकारी दी और खिलाड़िय...