गुड़गांव, जनवरी 15 -- सोहना, संवाददाता। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने गुरुवार को धुनेला में सड़क किनारे अवैध मीट की दुकानों को सील किया। करीब आधा दर्जन मीट दुकानदार के तराजू, बट और पिंजरे को कब्जे मे लेते हुए 5-5 हजार रुपये का चालान किया गया। गुरुवार को नगर परिषद सीमा क्षेत्र के गांव धुनेला में सीएम फ्लाइंग टीम ने सरेआम सड़क चल रही मीट की दुकानों पर छापामारी की। टीम ने करीब आधा दर्जन दुकानदार पर सरेआम सड़क किनारे जीव की स्लाटिंग करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही की। टीम में सीएम फ्लाइंग की तरफ निरीक्षक सुनील कुमार, नगर परिषद से सफाई निरीक्षक हरिश कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे। सीएम फ्लाइंग की छापामारी से मीट दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लेकिन उड़नदस्ता टीम ने एक के बाद एक दुकानदार को पकड़ लिया। प्रत्येक दुकानदार की तराजू बांट और लोहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.