गुड़गांव, फरवरी 6 -- सोहना, संवाददाता। नगर परिषद ने वार्ड दो के गांव धुनेला में आठ अवैध दुकानों पर शुक्रवार को पीलापंजा चला। उक्त दुकानों को नगरपरिषद ने करीब तीन माह पहले सील किया था। बाकी अन्य नौ दुकानों को भी परिषद की ओर से जल्द ही तोड़ा जाएगा। शुक्रवार को नगरपरिषद की टीम ने एसडीएम राजपाल खटाना की मौजूदगी में वार्ड दो के गांव धुनेला मेंअं अवैध रूप से बना 8 दुकानों को तीन जेसीबी की मदद से गिरा दिया। परिषद की टीम भारी पुलिस बल के साथ सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंची। परिषद की टीम को देखकर आसपास के लोग एकजुट हुए। लेकिन पुलिस ने गांव के लोगों को मौके से 100 मीटर दूर कर दिया। ड्यूटी मजिस्टेट राजपाल खटाना के नेतृत्व में टीम ने करीब दो घंटे की कार्यवाही की। इस दौरान आठ दुकानों को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया। परिषद की इस कार्यवाही को ग्रामीण दूर...