कन्नौज, जनवरी 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में यातायात पुलिस ने सडक़ सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी यातायात रविशंकर त्रिपाठी और यातायात उपनिरीक्षक अरशद अली ने इस अभियान का संचालन किया। अभियान नगर के पश्चिमी बाईपास, फर्रुखाबाद चौराहा और तालग्राम तिराहा पर चलाया गया। धुंध के मौसम में होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, जिससे वाहन की दृश्यता बढ़ सके। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इसमें दोपहिया वाहनों पर हेलमेट लगाकर चलना, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाना और निर्धारित गति सीमा का पालन करना शामिल था। इसके अलावा हाईवे पर रोड किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को हटाया गया तथा चालकों ...