आजमगढ़, दिसम्बर 17 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। धुंध, बदरी और कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। बुधवार को दिनभर सर्द हवा चलती रही। जिससे ठिठुरन बढ़ गई। लोग कांपते नजर आए। आसमान में दिनभर धुंध और कोहरे की चादर तनी रही। दिनभर धूप नहीं निकली। अचानक बढ़ी ठंड के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। अभी तक सुबह-शाम की लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा था। दिन में धूप खिलने के कारण ठंड गायब हो जा रही थी। लोग स्वेटर और जैकेट उतार दे रहे थे। दिन में कोहरा भी नहीं पड़ रहा था। सुबह सात बजे तक धूप निकल जा रही थी। मौसम वैज्ञानिक 25 दिसंबर के बाद कड़ाके की सर्दी शुरू होने की संभावना जता रहे थे। बुधवार की सुबह लोगों की नींद खुली तो नजारा बदला हुआ था। लोगों के दरवाजे तक घना कोहरा छाया हुआ था। ठंड बढ़ी गई थी। बिस्तर से उठने के बाद लोगों को कंपकपी छू...