मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रंगभरी एकादशी के मौके पर सूतापट्टी श्री श्याम मंदिर में सोमवार की शाम बाबा श्याम का दरबार सजाया गया। पूरे मंदिर को राजस्थानी रूप दिया गया था। दिल्ली से मंगाए गए रंग बिरंगे फूलों से बाबा का महाशृंगार किया गया। मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि रात में श्याम मंदिर परिवार के सोहन अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों ने भजनों की शुरूआत गणेश वंदना से की। जयपुर से आई भजन प्रवाहिका सुरभि चतुर्वेदी और कोलकाता से आई लता सिंह राजपूत ने जब भजन धीरे-धीरे जाना फागण धीरे-धीरे जाना, फागण आयो चालो बाबा के द्वार गीत गाकर उपस्थित श्याम भक्तों को खूब झुमाया। उसके बाद फतेहाबाद से आये भजन प्रवाहक अंकुर गोयल ने अपने भजन रस में श्याम प्रेमियों को डुबोये रखा। बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। मौके पर पप्पू सिंघानिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.