धनबाद, अप्रैल 4 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता कभी धनबाद शहर का मतलब हीरापुर, बैंकमोड़ से लेकर सरायढेला तक को ही माना जाता था। पिछले एक दशक में धनबाद शहर का विस्तार गांव की ओर हो गया। नगर निगम क्षेत्र की आखिरी छोर तक आलीशान घर बन गए। शहर से सटे ग्रामीण इलाकों का भी तेजी से विकास हो गया। आठ लेन सड़क, बलियापुर हीरक रोड और धनबाद-गोविंदपुर मुख्य सड़क के किनारे शहर का विस्तार तेजी से हुआ है, लेकिन उस रफ्तार से नागरिक सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया है। 2011 में हुई जनणना के हिसाब से नगर निगम की जनसंख्या लगभग 11 लाख है। पिछले 14 वर्षों में आबादी बढ़कर 15 लाख के करीब हो गई है। तेजी से बढ़ती हुई आबादी ने क्षेत्रफल का भी विस्तार कर दिया। धनबाद के भुईंफोड़ मोड़ से बलियापुर की ओर जाने वाली सड़क में सबसे अधिक नई-नई कॉलोनियां बस गईं। धनबाद-बलियापुर मुख्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.