गढ़वा, जुलाई 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झामुमो केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने मंगलवार को दिल्ली स्थित झारखंड भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उस दौरान उन्होंने झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पार्टी के सर्वोच्च नेता शिबू सोरेन उर्फ गुरुजी के स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गुरुजी के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार की जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और स्थिति स्थिर है। धीरज ने गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि गुरुजी झारखंड की आत्मा हैं। उनका स्वस्थ रहना पूरे राज्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गुरुजी के संघर्ष, सिद्धांत और योगदान से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेंगी। इस मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री और धीरज दुबे के बीच झारखंड के समसामयिक मुद्दों पर ...