पूर्णिया, फरवरी 13 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। मिनी बाबा धाम के रूप में प्रसिद्ध बनमनखी के धीमा गांव स्थित उग्रेश्वर नाथ महादेव मंदिर में आगामी चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है शिवरात्रि के मौके पर यहां हजारों श्रद्धालु बाबा उग्रेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना करेंगे। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर एवं मेला परिसर की साफ-सफाई एवं रंग रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाने की तैयारी की जा रही है। मंदिर परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। आगामी रविवार को महाशिवरात्रि उत्सव की शुरुआत शिव विवाह एवं विशेष पूजा अर्चना के साथ होगी। दूसरे दिन से लगातार जलाभिषेक होगा। शिव विवाह के चौथे दिन चौठारी पूजा अर्चना के साथ चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न...