नई दिल्ली, जनवरी 22 -- दक्षिण अफ्रीका में एसए20 लीग के दौरान इस्तेमाल हो रही सतहों को उनकी धीमी प्रकृति के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच प्रिटोरिया कैपिटल्स के सहायक कोच शॉन पोलाक ने बुधवार को कहा कि भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले महीने से होने वाले टी20 विश्व कप के लिए इससे खिलाड़ियों को तैयारी में मदद ही मिलेगी। एसए20 के मौजूदा सत्र के दूसरे हॉफ में सिर्फ एमआई केपटाउन की टीम ही 200 रन के आंकड़े को पार कर पाई जबकि कई बार खिलाड़ियों को बड़े शॉट खेलने के लिए जूझते हुए देखा गया। प्रिटोरिया कैपिटल्स के पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश करने के बाद पोलाक ने चुनिंदा भारतीय संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो इस टूर्नामेंट के आखिर में कुछ पिच विश्व क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.