जमशेदपुर, मार्च 26 -- शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर की ओर से साकची धालभूम क्लब मैदान में 25 मार्च को जीण माता का भव्य 19वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ज्योत प्रज्जवलन एवं पूजा में यजमान मंजू-संतोष खेतान और कुंमुद अग्रवाल शामिल हुए। पुजारी अमित शर्मा ने पूजा कराई। देवांजलि डांस ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना से महामंगल पाठ और भजनों का कार्यक्रम शुरू किया। दोपहर दो बजे मां भवानी जीण शक्ति का महामंगल पाठ और शाम 8 बजे से भजनों की अमृत वर्षा हुई। रात 10 बजे महाआरती के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ। महा मंगल पाठ में 1501 महिलाएं राजस्थानी परिधान में शामिल हुईं। मंगल पाठ का वाचन देश के प्रसिद्ध 10 पाठ वाचकों ने संगीतमयी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति सहित एक साथ पाठ कर किया। कलाकारों ने भजनों की रस में भक्तों को ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.