घाटशिला, अगस्त 2 -- धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ प्रखंड सभागार में शुक्रवार को झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से कक्षा 8 के छात्राओं के बीच कुल 542 साइकिल का वितरण किया गया। इनमें 305 छात्र और 237 छात्राएं साइकिल प्राप्त की। साइकिल प्राप्त होने से छात्राओं में प्रसन्नता के लहर दौड़ गई। छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने के पीछे सरकार की मंशा स्पष्ट है, इससे बच्चे समय पर विद्यालय पहुंचेंगे और विद्यालय में उनका उपस्थित निरंतर सुनिश्चित होगी। बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे और राज्य के विकास में तथा देश के विकास में सहयोग करेंगे। मौके पर शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि अर्जुन चंद्र हांसदा, सांसद विश्वनाथ बेहरा, प्रमुख देवल हांसदा कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ के मुखिया बिलासी सिंह तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.