मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर स्थित धार्मिक स्थल हटाने के मामले में शनिवार को सीजेएम कोर्ट में सिकंदरपुर निवासी चंद्रकिशोर पारासर ने परिवाद दायर कराया। इसमें पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रपाल सिंह, सोनपुर मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद, मुजफ्फरपुर स्टेशन के अधीक्षक अखिलेश कुमार, क्षेत्रीय अधीक्षक रविशंकर महतो और सहायक अभियंता कमलेश पाठक को आरोपित किया है। सीजेएम कोर्ट ने परिवाद को ग्रहण के बिंदु पर सुनवाई के लिए रखा है। दो अप्रैल 2025 को मामले में अगली सुनवाई होगी। चंद्रकिशोर पारासर ने आरोप लगाया है कि बीते 10 मार्च की रात करीब दो बजे करीब 150 पुलिस बलों ने मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर स्थित धार्मिक स्थल को घेर लिया। इसके बाद उसको वहां से हटवा दिया। अगले दिन 11 मार्च को इसके पुन: निर्माण के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.