बदायूं, नवम्बर 21 -- बिल्सी। नगर के कछला रोड स्थित शिव शक्ति कालोनी में स्थित बह्मदेव मंदिर में बुधवार रात कुछ असामाजिकतत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ कर महादेव की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद भाजपा नेता शैलेन्द्र शर्मा और कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखा। साथ ही घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल मनोज कुमार ने मौके पर जाकर जांच की। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि जिसने भी ऐसी हरकत की है। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.