संवाददाता, मार्च 8 -- एटीएस सहारनपुर की टीम और मुरादाबाद पुलिस द्वारा जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से पकड़े गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के सदस्य उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम उर्फ अफजाल उर्फ परवेज उर्फ हुसैन मलिक के मंसूबे बड़े खतरनाक थे। 18 वर्ष की फरारी के दौरान वह पीओके और पड़ोसी देशों के आतंकी संगठनों संपर्क भी रहा है। इसके निशाने पर देश के कई धार्मिक स्थल और बड़े शहर थे। यह सब चौंकाने वाले खुलासे एटीएस की पूछताछ में हुए हैं। पकड़े गए आतंकी सहारनपुर और देवबंद कनेक्शन भी तलाशे जा रहे हैं। क्योंकि, सहारनपुर से पूर्व में भी कई आतंकी पकड़े जा चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि, एटीएस की जांच में सामने आया है कि आतंकी के निशाने पर देश के कई बड़े धार्मिक स्थल और शहर थे। यह अपने आकाओं के इशारे पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.