प्रयागराज, जनवरी 20 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गोवर्धन मठ पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने मंगलवार को माघ मेला शिविर में जनसंवाद में धार्मिक संस्थानों में सेक्युलर व्यवस्था पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा धार्मिक संस्थानों में धर्मनिरपेक्ष अथवा पंथनिरपेक्ष का कोई व्यवस्था नहीं होनी चाहिए और न ही राजनीतिक हस्तक्षेप स्वीकार होना चाहिए। ऐसी व्यवस्थाएं धार्मिक संस्थानों का प्रबंधन बिगाड़ देती है। उन्होंने कहा धार्मिक संस्थानों की सभी व्यवस्थाएं शास्त्रीय पद्धति से होनी चाहिए। पुरी शंकराचार्य ने शिविर में बड़ी संख्या में आए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और तय लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि लक्ष्यहीन अध्ययन कभी भी अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकता। शांत चित्त और एकाग्र मन होने पर स्मरण मेधा शक्ति विकसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.