पीलीभीत, सितम्बर 22 -- एक सभासद प्रतिनिधि ने धार्मिक फ्लेक्स लेकर कस्बे में कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। बिना अनुमति जुलूस निकाला। जानकारी लगते ही पुलिस सभासद के घर पहुंच गई और पूछताछ की। इसके फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। रविवार को नगरपालिका सभासद के प्रतिनिधि ने कानपुर मामले को लेकर कस्बे में कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसमें वार्ड मेंबर प्रतिनिधि सहित अन्य लोग कार के ऊपर खड़े होकर धार्मिक फ्लैक्स के साथ प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा धार्मिक स्थल के बाहर और जुलूस निकालकर भी प्रदर्शन किया गया। इसमें सभी युवक की अगुआई करते हुए नजर आ रहे हैं। फ्लेक्स पर धार्मिक टिप्पणी के साथ ही पुलिस को चुनौती देते हुए संबोधन लिखा हुआ है। बताया जा रहा सिरसा गांव में भी बिना अनुमति धार्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.