नई दिल्ली, जून 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बीते कुछ वर्षों में तीर्थ स्थलों में सुविधाएं बढ़ने से धार्मिक यात्राओं में लोगों की रुचि बढ़ी है। इससे घरेलू पर्यटन को बढ़ावा मिला है। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के बाद काशी में तीर्थ यात्रियों की संख्या में करीब 12 फीसदी की वृद्धि हुई। वर्ष 2024 में काशी विश्वनाथ मंदिर में साढ़े छह करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए। जबकि 2023 में इनकी तादाद पांच करोड़ 72 लाख के करीब थी। हालांकि, काशी की पवित्र गलियों का भ्रमण करने वालों की तादाद 11 करोड़ से अधिक है। महाकाल कॉरिडोर के निर्माण के बाद उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में भी तीर्थयात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वर्ष 2024 में 7.32 करोड़ तीर्थयात्रियों ने महाकाल के दर्शन किए। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इसका असर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.