गिरडीह, दिसम्बर 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के भूत बंगला पहाड़ीडीह बरवाडीह के पास मुस्लिम यूथ फेडरेशन गिरिडीह के तत्वाधान में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूपीएससी में बेहतर प्रदर्शन करनेवाली नाजिया परवीन का नागरिकों द्वारा अभिनंदन किया गया। महिलाओं को अपने बच्चों को धार्मिक किताबों के साथ साथ दुनियावी तालीम (शिक्षा) भी दी जाए ताकि भविष्य में वह एक अच्छा मुकाम हासिल कर सके। महिलाओं को यह भी कहा गया कि अपने बच्चों और बच्चियों को भविष्य बनाने के लिए थोड़ी मेहनत करें और आगे आएं। इस संदर्भ में अलीमा रिफॶत परवीन, फरहीन फातिमा व गजाला परवीन ने उपस्थित महिलाएं, छात्र-छात्राओं को नए-नए गुर सिखाए और बालिकाओं को शिक्षा के प्रति के जागरूक रहने को कहा। यूथ फेडरेशन गिरिडीह के माध्यम से आयोजित इस कार्...