उत्तरकाशी, अक्टूबर 3 -- व्यापार मंडल बड़कोट द्वारा आयोजित पावन प्रज्ञा पुराण कथा के दूसरे दिन का नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ के साथ नगर के श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ किया तथा इस दौरान भजन कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शुक्रवार को प्रज्ञा कथा के दूसरे दिन सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ नौ कुण्डीय गायत्रीयज्ञ के साथ किया गया। यज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख शान्ति एवं खुशहाली के लिये हवन कुंड में आहुति दी। इस मौके पर शान्ति कुंज शक्तिपीठ के व्यवस्थापक सुनील शर्मा ने पावन प्रज्ञा पुराण कथा पर प्रवचन करते हुए कहा कि प्रज्ञा पुराण कथा में 18 पुराणों का सार है। धार्मिक, नैतिक अथवा आध्यात्मिक कथाओं से मनुष्य का नैतिक उत्थान होता है। सुनील शर्मा ने कहा कि प्रज्ञा पुराण के चार खंड हैं। प्रथम खंड लोक कल्याण जिज्ञासा प्रकरण से शुरू होता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.