शाहजहांपुर, दिसम्बर 5 -- पूर्णिमा पर आयोजित मासिक दीपयज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। साधकों ने दीप प्रज्वलन, आरती और प्रसाद के माध्यम से मां गायत्री के प्रति आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में साधक प्रीति गुप्ता का जन्मदिन भी मनाया गया। पुवायां में गायत्री चेतना केंद्र पर मासिक दीपयज्ञ कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आश्रम से जुड़ी साधक व भाजपा नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा आभा गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर हर पूर्णिमा को यह कार्यक्रम होता है। इस बार साधक प्रीति गुप्ता का जन्मदिन भी दीपयज्ञ में मनाया गया। राकेश चंद्र गुप्ता और प्रमोद चंद्र गुप्ता ने बताया कि मां गायत्री आदिशक्ति हैं और उनकी साधना से लौकिक व पारलौकिक सुखों की प्राप्ति होती है। प्रमोद चंद्रगुप्त, डॉ प्रदीप कटियार, आभा गुप्ता, मीना गुप्ता, एकता दिलीप...