रिषिकेष, अगस्त 28 -- नरेंद्रनगर में नवरात्रों के दौरान कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को नरेंद्रनगर तहसील सभागार बैठक आयोजित कर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा, शासन-प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। मंत्री सुबोध उनियाल ने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि मेले को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाए। ताकि श्रद्धालु एवं पर्यटक सुरक्षित और सुगम वातावरण में मेले का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि कुंजापुरी मेला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय विकास को गति देने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। यही कारण है कि क्षेत्रवासी हर वर्ष इस मेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.