कन्नौज, जनवरी 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के सिंहपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने भगवान बांकेबिहारी का पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-सम्पन्नता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और कथावाचक आचार्य पंडित अम्बुज त्रिपाठी को माल्यार्पण करके सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। इन आयोजनों को संरक्षित करना और आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे आयोजन हिंदू समाज में धार्मिक और नैतिक जागरूकता लाते हैं, जो लोगों को सकारात्मकता और एकता की ओर प्रेरित करते हैं। प्रिया शाक्य ने अपने संबोधन में आगे कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा और समरसता बढ़ती है। ये आयोजन हमें अपने मूल्यों और संस्कृति...