लातेहार, फरवरी 15 -- लातेहार,प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के माको डाक बंगला से शिव बारात सह शोभा यात्रा निकाली गयी। मौके पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों से वातावरण में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। उन्होने कहा कि महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव की अराधना का प्रमुख पर्व है। माघ फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए विषपान किया था। इससे पहले उन्होने पूजा अर्चना कर शिव बारात का शुभारंभ किया। शिव बारातमाको डाक बंगला से निकल कर एनएच-75 के चेकनाका मोड़ पहुंची। इसके बाद थाना चौक से बाइपास चौक पहुंची,इसके बाद पुन: थाना चौक होते हुए काली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.