मैनपुरी, जनवरी 14 -- जैन मार्केट स्थित चंद्रप्रभु जैन मंदिर के नवनिर्माण के एक वर्ष पूर्ण होने पर पंचकल्याणक वर्षगांठ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली व इंदौर से पधारे जैन विद्वानों के निर्देशन में कलश स्थापना के साथ विधान कराया गया। जिसके बाद भजन संध्या हुई। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। पीतवस्त्रधारी इंद्र-इंद्राणियों ने मंत्रोच्चारण के बीच वीतराग प्रभु को अर्घ्य समर्पित किए। ढाई द्वीप जिनायतन इंदौर से आए डा. विवेक शास्त्री ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक अनुष्ठान केवल क्रियाकांड नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने की एक विधि है। पंचकल्याणक वार्षिकोत्सव मनाना हमारी धर्म के प्रति आस्था जीवंत का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं को शुद्ध सात्विक जीवन जीने और प्रतिदिन देव-दर्शन करने का संकल्प दिलाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.