बेगुसराय, अप्रैल 6 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। सभी राम जानकी ठाकुरबारियों समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर रविवार को सनातनी परिवारों ने श्रद्धा व भक्ति भाव से रामनवमी मनाया। गीता धाम फतेहा, नारेपुर जट्टा बाबा ठाकुरबारी, झमटिया, अयोध्या टोल, बछवाड़ा, मरांची, रानी, भरौल, गोधना, दरगहपुर समेत प्रखंड क्षेत्र के सभी राम जानकी ठाकुरबारियों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। सभी राम जानकी ठाकुरबारियों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। दिनभर पूजा- पाठ व भजन- कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। रामनवमी के अवसर पर गीता धाम फतेहा के सत्संग भवन में श्रीमहंत राम सुमिरन दास जी महाराज ने कहा कि भगवान विष्णु के सातवें अवतार श्रीराम के जन्म की खुशी में हम हरेक साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को रामनवमी मनाते हैं। श्रीराम को मर...