काशीपुर, फरवरी 19 -- काशीपुर, संवाददाता। पुलिस ने अंधविश्वास फैलाकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 'जिन्न' के नाम अंधविश्वास फैलाया और रुपये दोगुना करने का लालच देकर सैकड़ों ग्रामीणों से करीब 1.5 करोड़ रुपये ठग लिए। गुरुवार को काशीपुर कोतवाली में एसएसपी अजय गणपति ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बांसखेड़ा निवासी शकील अहमद ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया कि करीब एक साल पहले सरताज अली उर्फ कादरी बाबा एक धार्मिक जलसे में मुख्य अतिथि बनकर गांव आया। अपने भाषण में उसने लोगों को झांसा दिया कि उसके पास 'भाईजान नाम का जिन्न' है, जो रुपये दोगुना कर देता हैं। आरोपियों ने लोगों से पैसा जमा करने और 40 दिन धार्मिक सेवा कराने पर रकम दोगुनी करने का वादा किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.