हल्द्वानी, फरवरी 1 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को धारी ब्लॉक के सरना, भालू खोफा, खाला खेत आदि गावों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। वहीं ग्रामीणों ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि समस्याओं को उठाया। इस पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने को कहा। वहीं लोक निर्माण विभाग को लंबित मोटर मार्गों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा। विधायक ने कहा कि हर व्यक्ति को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.