मऊ, फरवरी 3 -- पहसा (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। थाना सरायलखंसी क्षेत्र के चोरपाखुर्द के गरथौली गांव स्थित बागीचे में सोमवार की दोपहर अधेड़ फल विक्रेता की हत्या करके शव फेंका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एएसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। घटना के बाबत एएसपी ने बताया कि परिजनों की तरफ से देर शाम तक थाने में कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस टीम गहनता के साथ मामले की छानबीन में जुटी है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जयसिंहपुर गांव निवासी 54 वर्षीय सुबच्चन राजभर ठेले पर फल बिक्री का काम करता था। रविवार की देर शाम को भोजन करने के बाद घर के बाहर सोने के लिए चला गया था। सोमवार की सुबह उसका कोई भी पता नहीं चला। इस बीच सोमवार की दोपहर में ग्रामीण बागीचे के पास पहुंचे तो अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.